Site icon Yashbharat.com

सतना में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Accident in satna 1

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में सड़क हादसों से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार को भी जिले में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना के नेशनल हाइवे-7 पर एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. ये हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार तीनों युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस बीच 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलावाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया

बताया जा रहा है कि तेज गति होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है. फिलहाल अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. अमरपाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान में जुट गई है. बता दें कि यह हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ. हादसा इतना भयावह था कि तीनों शव बहुत बुरी हालत में मिले थे.

Exit mobile version