Site icon Yashbharat.com

सतना में अलर्ट, बाजार खोलने का आदेश निरस्त

pexels photo 263337

रीवा में डॉक्टर सिंघल के पॉजिटिव होने पर सतना में अलर्ट डॉक्टर, साले को सतना में कराया गया आइसोलेट

सतना। ग्रीन जोन पर रहे सतना को शनिवार को खुशखबरी मिली और कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजार गुलजार होने का आदेश जारी कर दिया।इस बीच व्यापारी रविवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने का तानाबाना बुन ही रहे थे कि रीवा में डॉक्टर सिंघल के कोरोना पॉजिटिव होने तथा सतना में सतना सीमेंट वर्क्स में कार्यरत उनके साले ए के अग्रवाल को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराए जाने के बाद सतना में अलर्ट हो गया और बाजार गुलजार करने का आदेश 4 घंटे बाद निरस्त कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

रीवा में रहने वाले डॉक्टर सिंघल पिछले दिनों सतना आए थे। उनका साला एक ही अग्रवाल सतना सीमेंट वर्क्स में इंजीनियर है। डॉक्टर सिंघल साले के सरकारी निवास पर रुके थे उसके बाद दोनों लोग सोनोग्राफी कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली में डॉक्टर सिंघल के सोनोग्राफी कराने के बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद यह पता किया गया कि उनके साथ दिल्ली कौन गया था जब यह पता चला कि सतना के ए के अग्रवाल गए थे तो सतना में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया और एक ही अग्रवाल को उनके निवास पर पहुंची मेडिकल टीम ने जिला अस्पताल लाकर आइसोलेट करा दिया।इसके बाद प्रशासन को बाजार खोलने का आदेश निरस्त करना पड़ा।

Exit mobile version