Site icon Yashbharat.com

Satna Accident: सतना जिले में वाहन पलटा, एक की मौत, 13 घायल

25 10 2020 satna accident

Satna Accident । सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के शाह गांव के मोड़ में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित अचानक पलट गया। वाहन में सवार 14 यात्रियों में से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें 100 डायल की मदद से संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। 13 घायलों में से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार यह सभी यात्री रीवा जिले के गुढ़ तहसील में स्थित अमिलिहा गांव के हैं। ये सभी रविवार सुबह रीवा से मैहर के लिए रवाना हुए थे।

सभी यात्री मां शारदा के दर्शनों के लिए आ रहे थे तभी रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम शाह मोड़ में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा डायल- 100 में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रामपुर बाघेलान पुलिस के द्वारा सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। मृतक में एक सात वर्षीय बालक बताया रवि यादव है।

Exit mobile version