Site icon Yashbharat.com

सतना के एक ही मोहल्ले में रहने वाली दो लड़कियों का अपहरण

images 37

सतना। मध्यप्रदेश के सतना के एक ही मोहल्ले में रहने वाली दो लड़कियों का अपहरण का मामला सामने आया है। लड़कियों में से एक की उम्र 16 साल है जबकि दूसरी 6 साल की है। तलाश करने पर जब कुछ पता नहीं चला तो स्वजन मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। शाम को 16 वर्षीय नाबालिग ने परिजन को वीडियो कॉल किया था। उसने बताया कि एक अंकल ने चाकू दिखाकर डराया और बोरे में बंद कर लिया। वह ट्रेन से प्रयागराज लाए हैं। यहां होटल के कमरे में बंद रखा है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावल की है। 16 वर्षीय लड़की सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन स्कूल गए। जानकारी मिली कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। सहेलियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस में तलाश की तो मालूम पड़ा कि इसी इलाके से 6 साल की एक बच्ची भी गायब है।शाम करीब 6 बजे वीडियो कॉल आने के बाद पुलिस में शिकायत की गई।

Exit mobile version