Site icon Yashbharat.com

गोरखपुर में हुआ भयानक सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के माल्हनपार के पास रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर MH 02 MA 8466 मुनेश्वर शर्मा के नाम से थी जो गगहा थाना क्षेत्र के चंवरिया के रहने वाले थे। उनकी बड़ी बेटी की शादी माल्हनपर के पास परसा में हुई थी। उनकी बेटी की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसे देखने पूरे परिवार के साथ मुनेश्वर शर्मा सेंट्रो कार से परसा गए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय देर रात गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गई।

मरने वालों में कार सवार मुनेश्वर शर्मा 65 साल, मुनेश्वर की पत्नी माधुरी, मुनेश्वर के भाई दिलीप की बेटियां तान्या 12 साल और हर्षिता 8 साल, भतीजा राकेश 25 साल, मुनेश्वर के बेटे पंकज 20 साल की मौत हो गई जबिक मुनेश्वर के भाई दिलीप शर्मा 35 साल गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 

Exit mobile version