संस्कारधानी में निगम कर्मचारियों ने किया बंद, आकाश विजयवर्गीय के निलंबन की मांग तेज

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के सभी कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प कर दिया। और बन्द का आव्हान किया। आकाश विजयवर्गीय को लेकर सभी ने एक सुर में बोल की आकाश को निलंबित किया जाय।
इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से मारने के विरोध में आज जबलपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने काम बंद रखा है। निगम कर्मचारियों ने मारपीट की घटना से निपटने कर्मचरियों को अधिकार देने, विधायक आकाश विजयवर्गीय को विधानसभा से निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी हम शांति से विरोध कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो अनिश्चित काल के लिए काम बंद कर देंगे। इसमें सफाई, पानी जैसी आवश्यक सेवाएं भी शामिल रहेंगी।

Exit mobile version