Site icon Yashbharat.com

संविदा कर्मचारियों को नया नाम मिलेगा, जिले से कोई अधिकारी सेवा समाप्त नहीं कर पाएगा; शिवराज

05 03 2023 shivraj bjp meeting 250 202335 113910

Samvida Karmachari चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक के बाद एक मास्टर स्ट्रोक खेल रहे हैं। बारी अब संविदा कर्मियों के स्वाभिमान की है तो अब मध्‍य प्रदेश में अब संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को नया नाम मिलेगा। जिले से कोई अधिकारी संविदाकर्मी की सेवा समाप्त नहीं कर पाएगा। नियमित कर्मचारियों की तरह ही अवकाश की सुविधा मिलेगी। प्रतिवर्ष सेवा का मूल्यांकन करने की व्यवस्था भी नहीं रहेगी। हड़ताल के समय का जो वेतन कटा था, वह भी वापस मिलेगा और कोई प्रकरण भी नहीं चलेगा।

यह आश्वासन रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने संविदा कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भेंट के दौरान दिया। इस दौरान सेवा शर्तों में संशोधन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा कर्मचारियों की सेवा शर्तों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसको राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, सुल्तान सिंह शेखावत की अगुआई में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार जताया।

Exit mobile version