Site icon Yashbharat.com

संतोष ट्रॉफी: नागपुर को हराकर जबलपुर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

IMG 20240111 WA0001

संतोष ट्रॉफी: नागपुर को हराकर जबलपुर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा  नागपुर को हराकर जबलपुर की टीम ने संतोष ट्राफी पर कब्जा किया है। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी,केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,जिला मंत्री विजय दुबे,मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, जिपं.सदस्य कविता राय, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार,शिवकुमार चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता हुई जबलपुर की टीम को 71 हजार रुपये व ट्रॉफी, और उपविजेता रही नागपुर की टीम को 35 हजार रुपये व शील्ड प्रदाय कर पुरूस्कृत किया ।

 

सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता और उप विजेता टीम को किया पुरस्कृत,

प्रतियोगिता में कलेक्टर अवि प्रसाद भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उमरियापान के अँधेलीबाग खेल मैदान में स्व. मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति में आयोजित संतोष ट्रॉफी का बुधवार को फाइनल मुकाबला नागपुर और जबलपुर के बीच खेला गया।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन,हजारों की संख्या में मौजूद रहे दर्शक

जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गवाकर 180 रनों के स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर टीम के सभी खिलाड़ी 18 ओवर में ही 100 रनों के स्कोर पर ढ़ेर हो गए। 80 रनों से जबलपुर की टीम ने इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।नागपुर के खिलाड़ी आकाश को मैन ऑफ द सीरीज और जबलपुर के खिलाड़ी अरबाज को मैन ऑफ द मैच जबकि उमरियापान के खिलाड़ी रितिक चौरसिया को बेस्ट कैच का पुरस्कार दिया गया।

शहीद अहमद और राजन पाण्डेय ने एम्पायरिंग किया।कमेंट्री गोल्डी चौरसिया,शोलू पटेल और स्कोरिंग संदीप चौरसिया,प्रिंस अरोरा ने किया।इस दौरान अंकित झारिया, राजेन्द्र चौरसिया राजा चौरसिया,राजेश व्यौहार,जितेंद्र अरोरा,विजय गुप्ता,बसंत चौरसिया,प्रशांत राय,अध्यक्ष आशीष चौरसिया,कमलेश चौरसिया,संतोष दुबे, पारस पटेल,मोहन चौरसिया,पुरुषोत्तम पांडेय,शैलेंद्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित,विराट पाण्डेय,तातू चौरसिया,संतू चौरसिया,पप्पू चौरसिया,सतीश गौतम,अतुल चौरसिया,प्रमोद असाटी,मिकी,लकी चौरसिया,हिमांशु,हनी चौरसिया, सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version