कटनी। 5 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने आव्हान किया है देश की जनता से कोरोना के खिलाफ अपनी एकता और संकल्प को प्रदर्शित करने घर की लाइट बन्द कर 9 बजे 9 मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती, टार्च अथवा अपने मोबाइल की फ़्लश लाइट जलाने के लिए।
पीएम के कोरोना के खिलाफ देशवासियों को एकजुट करने के इस प्रयास को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया भी आ रहीं हैं।
वहीं कटनी में कोरोना के खिलाफ जंग में पहले दिन से जुटे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने लोगों को जागरूक करने संकल्प के दीये जलाकर फेसबुक पर ये वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में श्री पाठक 9 दीये जलाते दिख रहे हैं। पीएम मोदी के आव्हान पर जागरूकता फैलाने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने अब तक देखा तथा शेयर किया है। आपको बता दें कि 22 मार्च जनता कर्फ्यू के बाद सायं 5 बजे विधायक संजय पाठक ने परिवार सहित घण्टी, ताली थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का धन्यवाद भी दिया था।
सोशल मीडिया पर प्रदेश के सर्वाधिक सक्रिय नेता
सोशल मीडिया पर प्रदेश के सर्वाधिक सक्रिय नेताओं में गिने जाने वाले विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री लगातार भाजपा के अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । यही नहीं वे लोगों को जागरूक करने ट्विटर और फेसबुक पर भी खासे सक्रिय नजर आते हैं। बहरहाल दिये रोशन करने के पीएम के अभियान को अनूठे ढंग से प्रचारित करने का श्री पाठक का यह वीडियो भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

