Site icon Yashbharat.com

संकट में शिवराज, सफाई देने पहुंचे आरएसएस मुख्यालय

shivraj singh chouhan road 25 10 2017

भोपाल। भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश में हुई हिंसा और बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा देने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अचानक नागपुर पहुंचे. सीएम शिवराज ने आरएसएस मुख्यालय पहुंचकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी से मुलाकात की.

बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस प्रमुख को सफाई देते हुए कहा कि आंदोलन का इंटेलिजेंस इनपुट था. लेकिन दोनों वर्ग लड़ने लगेंगे, इसकी संभावना नहीं थी. सूत्रों के अनुसार, बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने से संघ भी नाराज है. संघ नेताओं ने कहा कि संतों को मंत्री दर्जा देना ही था तो विचारधारा से जुड़े संतों को प्रमुखता देनी थी. इसके लिए आपको संघ या विश्व हिंदू परिषद से बातचीत कर इस मामले में सलाह लेनी थी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान फैली हिंसा पर भी सफाई दी. संघ की समन्वय बैठक में भी यह मुद्दा उठा था. संघ ने उपद्रव के दौरान सरकार के फेल होने का मुद्दा उठाया.

सूत्रों की माने तो सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में भी बातचीत की. विधानसभा चुनाव जीतने के नजरिए से पसंद का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आग्रह किया है.

Exit mobile version