कटक। श्रीलंका ने बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने भारत को बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 10 और केएल राहुल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीसरे वनडे में खेली टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल और जयदेव उनादकट को शामिल किया गया। श्रीलंका ने विश्वा फर्नांडो को डेब्यू का मौका दिया।
भारत ने तीसरे वनडे में खेली टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल और जयदेव उनादकट को शामिल किया गया। श्रीलंका ने विश्वा फर्नांडो को डेब्यू का मौका दिया।
राहुल करेंगे पारी की शुरुआत –
शिखर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर मौजूद रहेंगे।
ऐसा रह सकता है पिच का मिजाज-
कटक में ऐसी रह सकती है पिच- कटक के बाराबती स्टेडियम में आखिरी ट्वेंटी-20 मुकाबला दो साल पहले हुआ था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ ये मुकाबला लो स्कोरिंग रहा था। भारत ने इस मैच में 92 रन बनाए थे। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता था। हालांकि भारत-श्रीलंका के बीच पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रह सकती है।