Site icon Yashbharat.com

LIVE: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 136 रनों का लक्ष्य

unadkat 1513959213

मुंबई। भारतीय गेंदबाजों ने रविवार को श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में खुलकर नहीं खेलने दिया। श्रीलंका 7 विकेट पर 135 रन ही बना पाई।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया जब उन्होंने निरोशन डिकवेला (1) को मिडऑन पर मोहम्मद सिराज के हाथों झिलवाया। डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदरने कुशल परेरा (4) को अपनी ही गेंद पर लपकते हुए पहली सफलता हासिल की। श्रीलंका गहरे संकट में आ गया जब उनादकट ने उपुल थरंगा (11) को हार्दिक के हाथों झिलवाया। सदीरा समरविक्रमा 21 रन बनाकर हार्दिक पांड्‍या की गेंद पर कार्तिक को कैच थमा बैठे।

गुणतिलका मात्र 3 रन बनाकर कुलदीप के शिकार बने तो मोहम्मद सिराज ने कप्तान थिसारा परेरा (11) को रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया। पांड्‍या ने गुणरत्ने (36) को मिडविकेट पर कुलदीप यादव के हाथों झिलवाकर मेहमान टीम की अंतिम उम्मीद को तोड़ा। इसके बाद दासून शनाका (29 नाबाद) और अकिला धनंजय (11 नाबाद) ने स्कोर को सम्मानजनक बनाया। जयदेव उनादकट ने 15 रनों पर 2 विकेट लिए।

भारत ने मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया, इनकी जगह पर मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। सुंदर डेब्यू करेंगे।

श्रीलंका ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। चोटिल मैथ्यूज और चतुरंगा डीसिल्वा की जगह दासून शनाका और दानुष्का गुणतिलका को शामिल किया।

सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया श्रीलंका का सफाया करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका इस मैच में सांत्वाना जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।

टीमें – भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्रसिंह धोनी, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्‍या, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, ।

श्रीलंका : निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुशल परेरा, थिसारा परेरा (कप्तान), असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दानुष्का गुणतिलका, अकिला धनंजय, दुषमंथ चमीरा, नुवान प्रदीप, दासून शनाका।

Exit mobile version