Site icon Yashbharat.com

श्रीदेवी के लिए पाक से आया यह मैसेज-मैंने अपनी मां को खो दिया

shridevi

भोपाल। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान में भी शोक की लहर है। पाकिस्तान में भी लोग श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पिछले साल रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म मॉम में श्रीदेवी के साथ काम कर चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी मां को खो दिया है।

सजल अली ने कहा कि वह मुझे हमेशा कॉल करती थीं और जब भी मुझे मिलने का मौका मिलता था, मैं हमेशा उनसे मिलना पसंद करती थी। वह एक मां की तरह मेरी केयर करती थीं।

उन्होंने कहा पिछले साल दिसंबर में दुबई में फिल्म पुरस्कार समारोह था। जिसमें वह शामिल नहीं हुईं थीं  लेकिन उन्होंने मुझे मैसेज किया और लिखा कि “मिस यू बेटा”। उन्होंने कहा कि यह श्रीदेवी का मेरे लिए आखिरी मैसेज था। सजल अली ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं।

Exit mobile version