शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सैंसेक्स 416 अंक चढ़ा और निफ्टी 10730 के पार बंद

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 416.27 अंक यानि 1.19 फीसदी बढ़कर 35,322.38 पर और निफ्टी 121.80 अंक यानि 1.15 फीसदी बढ़कर 10,736.15 पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा आज जारी होना है जिसको लेकर निवेशकों में उम्मीद है। इससे भी लिवाली में तेजी आई।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट दिखी है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.24 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.38 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी में तेजी
बैंकिंग और आईटी शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली है। बैंक निफ्टी इंडेक्स में  2.39 फीसदी, आईटी शेयरों में 0.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। फार्मा, ऑटो और मेटल शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। मेटल शेयर 0.46 फीसदी, फार्मा शेयर में 1.21 फीसदी और ऑटो शेयर में 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

RCom के शेयरों में तेजी
अनिल अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में आज 19 फीसदी की तेजी आई। दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्‍यूनल ने रिलायंस कम्‍युनिकेशंस और इसकी सब्सिडियरीज रिलायंस इन्‍फ्राटेल व रिलायंस टेलिकॉम के खिलाफ इन्‍सॉल्‍वेंसी प्रोसिडिंग्‍स पर रोक लगा दी है। इस खबर से गुरुवार को बीएसई पर आरकॉम का शेयर 19.14 फीसदी बढ़कर 20.85 रुपए पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स
अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा

टॉप लूजर्स
सन फार्मा, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, वेदांता, टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, मारुति सुजुकी

Exit mobile version