Site icon Yashbharat.com

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले की कोशिश, TMC का झंडा थामे लोगों का बवाल

07 03 2021 pm rally1 202137 144121

नंदीग्राम में 1 अप्रैल को होने जा रहे मतदान से पहले घमासान मचा हुआ है। सोमवार को एक चुनावी सभा से लौट रहे बीजेपी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल के बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने काफिले का रास्ता रोक लिया और नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता झंडे में लगे डंडे के साथ गाड़ियों के पीछे भागे, लेकिन मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारी को सुरक्षित निकाल लिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में टीएमसी का झंडा उठा लोग काफी को रोकते हैं और नारेबाजी करते हैं। ये लोग गाड़ियों पर हमले का प्रयास भी करते हैं। हालांकि, किसी को किसी को चोट नहीं पहुंची है। सुरक्षाकर्मियों ने काफिले को तेजी से निकाल लिया।

 

Exit mobile version