Site icon Yashbharat.com

शिवराज बोले-जब होगा मंत्रिमंडल विस्तार तो एक दिन पहले बता दूंगा..

MP CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर शुक्रवार को विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार जल्द होगा। इसकी तारीख एक दिन पहले ही बताऊंगा। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में दो या तीन सदस्य नए शामिल किए जा सकते हैं। इसमें मालवा क्षेत्र को प्रतिनित्वि मिलने की संभावना सर्वाधिक जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ गुरुवार को मुलाकात के बाद दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इसके बाद यह माना गया कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मीडिया के सवाल पर कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसकी तारीख एक दिन पहले बताऊंगा। भाजपा अध्यक्ष से चर्चा के बिन्दु पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ तो अध्यक्ष और हमारे बीच रहने दो। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में मालवा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। पिछले मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त भी यह बात चली थी लेकिन आम राय नहीं बनने की वजह से एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री ही शामिल किए गए थे।

Exit mobile version