Site icon Yashbharat.com

शिवराज सरकार ने जारी की फसल नुकसान की राहत राशि –

shivraj_singh_news

shivraj_singh_news

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में शिवराज सरकार (shivraj government) ने किसानों (farmers) को बड़ी राहत दी है। जहां उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने राहत राशि (Relief amount) जारी कर दी है। प्रदेश के 18 जिलों के किसानों को राशि बांटी जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग (revenue Department) ने निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीद 2020-21 की फसलों के नुकसान की राहत राशि जारी की है। यह राशि भोपाल, दमोह, देवास, खरगोन, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, शाजापुर, विदिशा, अलीराजपुर, आगर मालवा और सीहोर सहित धार के किसानों को बांटी जाएगी। बता दें कि खरीफ 2020-21 में कीट व्याधि से फसलों के नुकसान के लिए पहली किस्त किसानों को दी जा चुकी है। वहीं दूसरी किस्त जारी की गई है। यह किस्त किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

ज्ञात हो कि 2020-21 में मध्य प्रदेश के 18 जिले में खरीफ फसल को कीटों से क्षति पहुंची थी। जिसके बाद सर्वे में आए आंकड़े के मुताबिक राज्य सरकार ने राहत राशि मंजूर की थी। वहीं दूसरी किस्त के 33% राशि भुगतान करने के संबंध में राजस्व विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

सितंबर 2020 महीने में लगातार हुई बारिश, बाढ़ और कीट प्रकोप के कारण फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ था। जिसके बाद सीएम शिवराज ने बैठक करते हुए प्राथमिक सर्वे के निर्देश दिए थे। वही सर्वे में 50% से अधिक फसलों के नुकसान होने की संभावना जताई गई थी। जिन फसल को नुकसान हुआ था। उसमें सोयाबीन, मक्का सहित मूंगफली, ज्वार और उड़द में अतिवृष्टि बाढ़ और कीट व्याध के कारण क्षति पहुंची थी।

तब किसानों को प्रारंभिक राहत देते हुए शिवराज सरकार ने क्षतिपूर्ति की पहली किस्त किसानों के खाते में भेजी थी। वही अब दूसरी किस्त के 33% राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही किसानों के खाते में यह राशि हस्तांतरित की जाएगी।

Exit mobile version