Site icon Yashbharat.com

शिवराज सरकार की कटनी को एक और बड़ी सौगात, उमरियापान को बनाया गया नगर परिषद

MP BHIND 1024x576 1

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं, जिसमे सभी राजनैतिक दल जनता को साधने के जुटे है, इसी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं का सिलसिला जारी है। जहां अभी हाल ही में सरकार ने पांढुर्ना को प्रदेश का 55 वां जिला बना दिया है, तो वहीं इसी क्रम में भिंड को नगर पालिका परिषद से नगर निगम बना दिया गया है।

अब भिंड प्रदेश का 17वां नगर निगम बन गया है, जिसका नोटिफिकेशन भी मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय ने जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने भिंड को नगर पालिका बनाने के साथ-साथ एक नई नगर पालिका परिषद और 5 नई नगर परिषदों का भी गठन किया है।

नोटिफिकेशन प्रकाशन के बाद सामने आयी जानकारी के अनुसार भिंड को नगर निगम बनाया गया है, साथ ही मुरैना जिले में जौरा नगर परिषद को पालिका परिषद बना दिया गया है।

वहीं सिंगरौली ज़िले में चितरंगी, कटनी जिले में उमरियापान, रायसेन जिले में बम्होरी, शिवपुरी जिले में दिनारा और सागर जिले में बारोदिया नोनगर को नयी नगर परिषद बनाया गया है। 24 ग्राम पंचायतों को समाहित कर भिंड को नगर निगम बनाया गया है।

भिंड नगर निगम बनाने के लिए नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार किया गया है, जिसमें नगर निगम की सीमा 19972.192 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कवर करेगी और इसके अंतर्गत भिंड तहसील क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों के 39 गांव को शामिल किया गया है।

Exit mobile version