Site icon Yashbharat.com

शिवराज ने की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत

kisan sammelan.jpeg 12 02 2018

शाजापुर। किसान महासम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। सीएम का भाषण प्रदेश के राज्यों में लाइव दिखाया गया। इसके बाद सीएम ने बटन दबाकर प्रदेश के 10.76 लाख किसानों के खाते में 1677 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर किए। सीएम ने कहा कि किसानों के खाते में 1700 करोड़ रुपए जाएंगे।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमनें किसानों को बिना ब्याज का लोन दिया। किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत की जाएगी। हमने किसानों के सूखे के दिन खत्म कर दिए हैं।

सीएम ने कहा कि किसानों को गेहूं-धान के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ऐसा नहीं होता था, ना तो बिजली मिलती थी और ना ही फसल खराब होने पर कोई मुआवजा। लेकिन हमारी सरकार ने यह सब खत्म कर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के 9 जिलों से एक लाख से अधिक किसानों के जुटने का दावा किया गया है। इसके पहले सभा स्थल पर तेज हवा से टेंट उखड़ गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए। तुरंत ही उसे सुधारा गया।

सभा में लोगों को लाने के लिए 2300 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं, कुछ बसों में 7-8 सवारियां ही आईं। 12 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल पर बन रहे 3 करोड़ रु. के डोम के क्षतिग्रस्त होने के बाद नए सिरे से डोम बनाया गया है। बसें न फंसे, इसलिए पुलिस ने भी 4 क्रेनों की व्यवस्था भी की है।

Exit mobile version