भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए लागू फ्लैगशिप योजनाओं का मैदानी असर कितना हो रहा है, इसका फीडबैक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुटा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने भरोसेमंद अफसरों को जमीनी हकीकत पता करने का जिम्मा सौंपा है।
सूत्रों के मुताबिक प्रोत्साहन राशि, कृषण ऋण समृद्धि, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, प्रसूति सहायता, बकाया बिजली बिल माफी और सरल बिजली बिल योजना भले ही चुनावी न हो पर इनका निश्चित असर चुनाव के नतीजों पर पड़ेगा। यही वजह है कि मुख्यमंत्री खुद इन सभी योजनाओं की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। भोपाल में रहने के दौरान इनकी नियमित समीक्षा हो रही है और मैदानी अफसरों से भी सीधा संवाद कर क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।
अब इन योजनाओं के असर को जानने के लिए गैर सरकारी लोगों से फीडबैक जुटाया जा रहा है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। दरअसल, सरकार तक संगठन की ओर से यह संदेश पहुंच रहा है कि कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं, जिन्हें जटिल प्रक्रिया के चक्कर में लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक सीएम ने साफ कर दिया है कि इन योजना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना लोगों के लिए हैं और उन्हें इसका फायदा मिलना ही चाहिए। अफसर व्यावहारिक और सकारात्मक नजरिया रखें।
लगातार फीडबैक जुटा रहे हैं सीएम फेला
मध्यप्रदेश में करीब 30 हजार सीएम फेलो हैं। ये सभी मैदानी स्तर से फीडबैक जुटाकर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करते हैं। कई योजनाओं में इन्होंने काम करके सरकार को अपनी रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर बदलाव भी किए गए हैं। वहीं, जन अभियान परिषद का भी प्रदेशव्यापी नेटवर्क है। इनके जरिए सरकार की बात बहुत तेजी से नीचे तक पहुंचती और फीडबैक भी मिलता है। सोशल मीडिया टीम का नेटवर्क भी पूरे प्रदेश में फैल चुका है। वहीं लगभग 10 हजार शिवराज के सिपाही भी इस मुहिम में जुटे हैं।
शिवराज के ब्रांड एंबेसडर बने संबल के हितग्राही
जस तरह से मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री ने जनकल्याण योजना ‘संबल’ शुरू की गई है, उसके प्रारंभिक नतीजों से मंत्री और अफसर गदगद हैं। बीती कैबिनेट बैठक में ज्यादातर मंत्रियों ने फीडबैक दिया कि उनके क्षेत्र में बकाया बिजली बिल माफी योजना का जबरदस्त असर है। सूत्रों का कहना है कि तीन माह पहले तक सरकार के प्रति जो एंटी इनकमबेंसी नजर भी आ रही थी, वो अब ठंडी पड़ चुकी है। जिनके बकाया बिजली बिल माफ हुए हैं वे शिवराज सिंह चौहान के ब्रांड एंबेसडर बनकर प्रचार कर रहे हैं। अब तक की सभी योजनाओं पर यह भारी पड़ रही है और टॉकिंग पाइंट भी बन गई है।
-
अखंड ज्योति विसर्जन के साथ चालिहा महोत्सव का समापन,कलश-जवारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भजन कीर्तन में निहाल हुए श्रद्धालु -
रविवार अवकाश में भी खुला निगम कार्यालय, जलकर जमा कर नागरिक उठा रहे 50 प्रतिशत छूट का लाभ,शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ -
बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर ,विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं -
शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में युवक की मौत, शव कुएं में छिपाया; पांच आरोपी गिरफ्तार -
जलकर राहत योजना का लाभ नहीं लेना पड़ा भारी, आधा दर्जन नल कनेक्शन हुए विच्छेदित,50 प्रतिशत बकाया जमा कर शेष राशि पर छूट का अवसर, फिर भी भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई -
ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब व 44 पाव शराब जब्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट -
1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य; ₹1000 परीक्षा शुल्क वसूलने पर भड़के शिक्षक संगठन, ऑफलाइन एग्जाम की मांग -
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात -
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव -
जबलपुर में ‘इंस्टाग्राम वाली दोस्ती’ पड़ी भारी: मैहर में मांग भरकर मुकरा आशिक, फोटो डिलीट कर युवती को किया दर-दर भटकने पर मजबूर -
विशाखापत्तनम: 6 साल के मासूम की बेरहम पिटाई से मौत; परिजनों का आरोप- होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका ने ली जान -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज का प्रथम वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित, समय पर परीक्षा परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश का मिलेगा पर्याप्त समय -
सीएसपी मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, भाजयुमो ने एसपी को सौंपा ज्ञापन -
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग: 24 घंटे में कमाए ₹20 करोड़ के करीब, आज हैदराबाद में ग्रैंड इवेंट -
करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं ननद सबा अली खान, वायरल वीडियो का सच बताते हुए बोलीं- ‘खुद जियो और दूसरों को जीने दो’ -
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती -
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा -
शेयर बाजार में बंपर तेजी की तैयारी: JPMorgan ने निफ्टी का टारगेट 27,000 रखा, पावर, ऑटो और डिफेंस सेक्टर बन सकते हैं नए ‘लीडर’
