Site icon Yashbharat.com

शिवराज के साथ उमा की काट के लिए कांग्रेस ने बनाया ये प्लान!

shivraj singh chouhan road 25 10 2017

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस की नजर अब लोधी समाज पर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 जून को भोपाल में होने वाले लोधी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे. बता दें कि लोघी समाज में उमा भारती का खासा दबदबा रहा है लेकिन अब उमा के वोट पर कांग्रेस ने प्लान तैयार किया है.

बीते 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी का किला गिराने के लिए कांग्रेस ने अब सियासी चालें चलना तेज कर दिया है. चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐसे वोट बैंक पर नजरें गढ़ा ली है जो कि बीजेपी को तगड़ा वोट बैंक है. पहले सिंधि समाज और अब कांग्रेस ने प्रदेश की 90 सीटों पर प्रभाव रखने वाले लोधी समाज को लुभाने की कवायद तेज कर दी है और यहीं कारण है कि भोपाल में 11 जून को होने वाले लोधी समाज के सम्मेलन में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों शामिल होने जा रहे है.

प्रदेश में लोधी समाझ के वोट बैंक पर नजर डालें तो:-
-लोधी समाज के मतदाताओं की संख्या 80 लाख से ज्यादा है


-बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में लोधी समाज प्रभाव है
-लोधी समाज का सबसे ज्यादा प्रभाव बुंदेलखंड क्षेत्र में है
-समाज 90 सीटों पर चुनावी गणित को बदलने की ताकत रखता है
-उमा भारती का कभी लोधी समाज पर खासा दबदबा था
-लेकिन अब सियासी माहौल में अब समीकरण बदल रहे है

वहीं इस मामले में बीजेपी का कहना है कि समाज के कार्यक्रम में किसी को बुलाना उनका अधिकार क्षेत्र की मामला है. बहरहाल चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे राजनैतिक दलों का फोकस अब उस वोट बैंक पर है जो बड़ी सीटों को प्रभावित करते है और यहीं कारण है कि बुंदेलखंड की सीटों पर खासा दबदबा रखने वाले लोधी समाज पर अब कांग्रेस की नजर है. इस कारण ही पार्टी बड़े वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी में है, ताकि 2018 के चुनाव में अपनी जीत की राह को आसान बनाया जा सकेगा.

Exit mobile version