शिवपुरी:सांसद नंदकुमारसिंह चौहान पर टोल कर्मियों को पीटने का आरोप

कोलारस। भाजपा के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। यह मारपीट इसलिए की गई कि चौहान से टोल कर्मियों ने कार्ड मांग लिया, जिससे वह इतने नाराज हो गए कि उन्होंने बल्कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी।
टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में चौहान के सुरक्षाकर्मी कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। चौहान भी एक फुटेज में कर्मचारियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी में अमित शाह के दौरे को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने आए थे।
शाम के समय जब वे शिवपुरी से गुना के लिए रवाना हुए थे, उसी दौरान शाम के समय जब वह पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारियों ने उनसे कार्ड मांग लिया। इसे लेकर चौहान इतने नाराज हो गए कि अपने सामने ही उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से पहले तो टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उसके बाद वह खुद भी अंदर कार्यालय में पहुंचे और यहां भी चौहान ने खुद एक कर्मचारी से मारपीट की।
टोल पर कार्ड मांगने से गुस्साए सांसद नंद कुमार चौहान ने सुरक्षाकर्मियों से टोल पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की। ऑफिस के अंदर जाकर वे कर्मचारियों से मारपीट करते सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों के द्वारा चौहान के पैर भी छुए गए, यह सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड है।
पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी टोल प्लाजा पर टोल वसूलने को लेकर झगड़े हुए हैं। कई बार टोल कर्मियों ने भी वाहन चालकों के साथ मारपीट की है। ?कई बार पैसों के लेनदेन को लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारी भी पिट चुके हैं। शुक्रवार को जब नंदकुमार चौहान से कार्ड मांगा तो उनके सुरक्षाकर्मियों व उनके द्वारा मारपीट की गई।
पुलिस बोली-नहीं आई कोई शिकायत
इधर टोल पर सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई मारपीट को लेकर कोलारस टीआई सतीश चौहान का कहना है कि टोल पर किसी प्रकार की मारपीट हुई है। इस तरह की शिकायत हमारे पास नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत आएगी तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version