Site icon Yashbharat.com

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा-राम मंदिर के विरोधी भारत मां के गद्दार

images 81

अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के जन्मोत्सव पर बधाई देने आए शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने मंदिर निर्माण में बाधा बने लोगों को भारत मां का गद्दार बताया।

अयोध्या के रामघाट स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला में मीडिया से बातचीत के दौरान रिजवी ने पूरी बेबाकी बरती। उन्होंने कहा कि मुकदमा जीतने से कहीं बेहतर है, करोड़ों हिदुओं का दिल जीता जाए।

इससे पूर्व उन्होंने महंत नृत्यगोपालदास के आसन को श्रद्धापूर्वक स्पर्श किया और उन्हें अपना परिचय देते हुए मंदिर निर्माण के लिए अपने प्रयासों की भी जानकारी दी।

रिजवी ने बताया कि मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करने आया हूं और एक ऐसे हिदुस्तान की कामना करता हूं, जो नफरत के माहौल से मुक्त हो।

उन्होंने बताया कि मंदिर के हक में पहल के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। शिया बोर्ड के अध्यक्ष ने ऐसी धमकी के पीछे के लोगों को राक्षस एवं देशद्रोही बताया।

मंदिर निर्माण के लिए 10 हजार का दान

शिया बोर्ड के अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण कार्यशाला में 10 हजार की नकद राशि का दान भी किया। उन्हें रामजन्मभूमि न्यास की ओर से पर्ची भी मिली।

Exit mobile version