Site icon Yashbharat.com

शिबानी दांडेकर ने शेयर की फरहान अख्तर के साथ तस्वीर, लोग बोले- ‘ये क्या पहन लिया’

shibani farhan

नई दिल्ली,। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ कई बार वक्त बिताते हुए नजर आते हैं। फरहान और शिबानी अक्सर कई जगह पर स्पॉट होत हैं और चर्चा में आ जाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोगों का खासा प्यार मिलता है। अब हाल ही में शिबानी दांडेकर ने फरहान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। खासकर शिबानी, फरहान के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। अब हाल ही में शिबानी ने एक बार फिर से ऐसा ही कुछ दोबारा किया है। लेकिन ये ट्रीट देना शिबानी के लिए ही भारी पड़ गया है। शिबानी को इस तस्वीर में ड्रेस के लिए फैंस ने ट्रोल कर दिया।

दरअसल हाल ही में शिबानी दांडेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक घर की सीढ़िों पर खड़े हैं और पोज दे रहे हैं। तस्वीर में शिबानी चेक्स का ब्लेजर और लूज पैंट पहनी हुई हैं। वहीं फरहान अख्तर ने काले रंग का जैकेट, काला लॉन्ग शर्ट और सफेद लाइनिंग वाली पैंट पहनी हुई है।

 

इन दोनों की इस तस्वीर पर लोग इनके कपड़ों को लेकर इनका मजाक बना रहे हैं। शिबानी और फहान का ड्रेसिंग सेंस लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने शिबानी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये लोग जो कपड़े पहनते हैं, अगर हम लोग कहीं पर पहनकर निकल जाएं तो लोग हंस हंसकर पागल हो जाएंगे।’

बता दें शिबानी दांडेकर मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। शिबानी और फरहान साल 2018 से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार वेकेसंस पर भी स्पॉट होते हैं। फरहान और शिबानी की शादी खबरें भी आती रहती हैं लेकिन इन दोनों ने ही ऐसी खबरों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Exit mobile version