Site icon Yashbharat.com

शाहजहांपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम

yashbharatnews

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

हादसा शाहजहांपुर शहर के वाजिद खेल मोहल्ले में हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दीवार कैसे गिरी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

जिस समय दीवार गिरी उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version