Site icon Yashbharat.com

शाम को आ रहे हैं अमित शाहए छावनी बना क्षेत्र विशेष

amit shah 1

भाजपा नेता कार्यकर्ता अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी में
जबलपुरएयभाप्र । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज शाम अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच जबलपुर आगमन हो रहा है। अमित शाह शाम 5रू45 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डुमना विमानतल से लेकर वेटरनी विवि तक एक सैकड़ा से ज्यादा स्वागत मंच लगाए गए हैं। पूरे मार्ग पर चप्पे.चप्पे में एसपीजीए आरपीएफ ए विशेष पुलिस वल के अलावा स्थानीय पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है। पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा में जरा सी चूक नहीं होनी चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह स्थानीय विटनरी कॉलेज ग्राउंड में जबलपुर संभाग के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धेए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमरए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झाए प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंहए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगतए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के साथ प्रदेश पदाधिकारी एवं शासन के मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं इसी तारतम्य में जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ संयोजक स्तर तक के कार्यकर्ता को श्री शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

श्री ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह शाम 5रू45 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट पहुुंचेंगे। जहाँ से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम 6रू00 बजे मालगोदाम चौक स्थित गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकरशाहए कुँवर रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थली पर पहुंचकर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाम 6रू45 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह जबलपुर से रात्रि 8रू30 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया श्री शाह के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही डुमना विमानतल से विटनरी कॉलेज तक के मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर शाह का अभिनंदन किया जायेगा। अमित शाह जी के आगमन पर भव्य स्वागत एवं आगवानी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति की अपील संगठन द्वारा की गई है।

Exit mobile version