Site icon Yashbharat.com

शादी समारोह में दरवाजे पर दूल्हे ने ली अंतिम सांस

yashbharat3

शहडोल। शहडोल में शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब दूल्हे की अचानक मौत हो गई। हादसा खैरहा थाना क्षेत्र में हुआ। दूल्हे की मौत उस वक्त हुई जब वह द्वारचार के लिए दरवाजे पर रस्म अदायगी के लिए गया था।

रस्म के समय दूल्हे को खून की उल्टी होने लगी। तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूल्हे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बारात जल्दीटोला से जवारी आई हुई थी। शादी समारोह में एक ही मंडप के नीचे दो बहनों की शादी होना थी, लेकिन एक दूल्हे की मौत से शादी की खुशियों में सन्नाटा पसर गया।

Exit mobile version