Site icon Yashbharat.com

शादी की पार्टी में भीड़ देख आवाक रह गए अधिकारी, कोविड नियमों के उल्लंघन पर दर्ज हुई FIR

IMG 20201210 WA0038

जबलपुर आशीष शुक्ला।  घमापुर स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं पाये जाने पर तहसीलदार रांझी स्वाति सूर्या द्वारा समारोह के आयोजक पूर्वी बेलबाग निवासी लव सिंह चौधरी के विरुद्ध घमापुर पुलिस थाने में आज देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल जबलपुर में रात्रि कालीन विवाह समारोह में सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति है। इसके साथ सभी को कोविड नियमों का पालन करना भी जरूरी है लेकिन लोग न तो स्वयं के बारे में सोच रहे न ही दूसरों का ख्याल रख रहे आज जब अधिकारी इस विवाह समारोह में पहुंचे तो सैकड़ों की भीड़ देखकर आवाक रह गए। इसके बाद शादी के आयोजक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

Exit mobile version