Site icon Yashbharat.com

शादी करने के लिए होटल किया था बुक, दुष्कर्म कर गायब हुआ मुंबई का युवक

burka
भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मुंबई के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का युवक से परिचय एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुआ था। निकाह करने के लिए महिला ने खुद शहर की एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा बुक किया था। शादी का नाटक करने के बाद युवक महिला के साथ तीन दिन तक होटल में रुका। इसके बाद बहाना बनाकर गायब हो गया।

 

 

 

 

कोहेफिजा थाने की एसआइ ऋचा त्रिपाठी ने बताया कि मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली 31 वर्षीय महिला राजधानी में एक निजी फर्म में काम करती है। अगस्त 2020 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से महिला का परिचय मुंबई के इस्माइल सैयद नाम के युवक से हुआ था। उसने अपने प्रोफाइल में खुद को बिल्डर बताया था। ऑनलाइन परिचय बढ़ने पर दोनों ने 15 सितंबर को निकाह करना तय किया। इसके लिए महिला ने वीआइपी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा बुक करा लिया था। तय समय पर इस्माइल सैयद होटल पर पहुंच गया। इस्माइल ने महिला को बताया कि निकाह पढ़ने के लिए उसने काजी को भी बुलाया है, लेकिन काजी नहीं आया। होटल में तीन दिन तक दोनों साथ रहे। इस दौरान इस्माइल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इस्माइल ने महिला को बताया कि उसके माता-पिता की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए मुंबई जा रहा है। मुबंई रवाना होने के बाद से इस्माइल ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। महिला ने पहले उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Exit mobile version