Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

शादी एक जादुई शब्द है-समलैंगिक विवाह की सुनवाई के दौरान बोली याचिकाकर्ता की वकील

शादी एक जादुई शब्द है-समलैंगिक विवाह की सुनवाई के दौरान बोली याचिकाकर्ता की वकील बोली  विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर मंगलवार (25 अप्रैल) को सुनवाई के चौथे दिन सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने मामले पर कई टिप्पणियां की. इसी दौरान याचिकाकर्ता की वकील गीता लूथरा ने कहा, शादी एक जादुई शब्द है.

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वह अपनी बात समाप्त कर रहीं थी, उन्होंने पीठ से कहा, शादी एक जादुई शब्द है और इस जादू का असर पूरी दुनिया में है. उन्होंने कहा, इसका हमारे सम्मान और जीवन जीने से जुड़े मामलों से सीधा संबंध हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम