Site icon Yashbharat.com

शाकिब अल हसन ने ठोका World Cup 2019 का लगातार दूसरा शतक, रच दिया इतिहास

17 06 2019 shakib al hasan shot 19320968 m

नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2019 Bangladesh vs West Indies Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टांटन में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के 23वें मैच में शाकिब अल हसन ने वेस्टइंडीज टीम के घातक गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ दमदार शतक जड़ा है।

शाकिब अल हसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में ये शाकिब अल हसन का 9वां और वर्ल्ड कप 2019 में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले शाकिब अल हसन ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। हालांकि, उस मैच में बांग्लादेश को मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाकिब अल हसन 9वें ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। इसके बाद उन्होंने तमीम इकबाल और लिटन दास के साथ साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। शाकिब अल हसन ने एक भी बार बांग्लादेश को इस मैच में दबाव में नहीं आने दिया। इस मैच में शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए थे।

वर्ल्ड कप में लगातार 2 शतक लगाने वाले दूसरे बांग्लादेशी

वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 2 शतक लगाने के मामले में शाकिब अल हसन दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले साल 2015 के वर्ल्ड कप में महमदुल्लाह ने दो शतक लगातार लगाए थे। इसके अलावा शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 4 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो बांग्लादेश की टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।

6 हजारी बने शाकिब अल हसन

इस पारी में 24वां रन बनाते ही वनडे क्रिकेट के नंबर एक ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने वनडे करियर के 6 हजार रन पूरे कर लिए। शाकिब अल हसन ऐसा करने वाले दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब अल हसन से पहले तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 6 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

Exit mobile version