शहरी गरीबों के लिये बनेंगे 6 लाख मकान, मध्यप्रदेश में 1 लाख 3 हजार
नई दिल्ली। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए 5.4 लाख से अधिक सस्ते मकान बनाने को मंजूरी दी है।
मंत्रालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन नए मकानों को बनाने में 31,003 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
इस योजना में केंद्र सहायता की ओर से मिलने वाली सहायता राशि 8,107 करोड़ रुपये होगी। नए मकानों को मिली ताजा मंजूरी में आंध्र प्रदेश में 1,42,447 घर बनने हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश को 1,20,645 घर और कर्नाटक को 1,18,646 घर मिलेंगे।
जबकि मध्यप्रदेश के लिए 1,00,341 घर, झारखंड के लिए 30486 , छत्तीसगढ़ 29703 और अरुणाचल प्रदेश के लिए 2,822 घर बनेंगे।
इसमें से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से कुल 37,42,667 घर बनाए जाएंगे।