Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की 3 साल की मासूम बिटिया को पीएम मोदी ने किया दुलार, कही ये बात, देखें फोटो

नई दिल्ली। आज सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की तीन वर्षीय पुत्री गिरीशा सिंह से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले और पूछा कि मैं कहां नौकरी करता हूं तो बच्ची ने भी बिना देर किए तत्काल जवाब दिया कि आप तो पार्लियामेंट में नौकरी करते हैं। यह सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो गए। पीएम मोदी ने बच्ची से खूब बात की खूब दुलार किया जिसकी फोटो खूब वायरल हो रही हैं।

16 03 2023 himadri daughter pm modi

दरअसल गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहडोल संभाग की सांसद हिमाद्री सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। सांसद अपनी तीन वर्षीय पुत्री गिरीशा सिंह के साथ प्रधानमंत्री से मिली। इस दौरान उन्होंने शहडोल संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता से रखा।

himadri daughter pm modi1

मुलाकात के दौरान सांसद हिमाद्री सिंह की तीन वर्षीय पुत्री गिरीशा सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि मैं कहां नौकरी करता हूं तो बच्ची ने भी बिना देर किए तत्काल जवाब दिया कि आप तो पार्लियामेंट में नौकरी करते हैं। यह सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्‍करा उठे।

FB IMG 1678985944233

FB IMG 1678985958263

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम