Site icon Yashbharat.com

शहडोल जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत, रीवा के पास पुलिया से गिरी कार

IMG 20190828 WA0011

रीवा / शहडोल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रीवा के मनगवां के पास उनकी कार पुलिया के नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार
मनगवां थाना अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा की स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर दुर्घटाग्रस्त हो गई जिससे मौके में दिनेश शर्मा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है,दिनेश शर्मा अपने बीवी बच्चों के साथ बनारस गए थे जहां इनका उपचार चल रहा था, दुर्घटना बनारस से वापस लौटते समय फोरलेन सड़क मार्ग जरहा के पास पुल के नीचे कार गिर गई। इस घटना में मृतक की पत्नी की कोई मामूली चोट आई कार को मृतक दिनेश शर्मा का पुत्र चला रहे थे।

Exit mobile version