Site icon Yashbharat.com

शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस लिया

sharad pawar 6 2

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते दो दिन से चर्चा शरद पवार की थी। अब खबर आई कि शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस ले लिया है। उनके एनसीपी चीफ के पद को छोड़ने की खबर के बाद एनसीपी में भूचाल सा आ गया था। शरद पवार ने कहा कि उनके फैसले से कार्यकर्ता नाराज और निराश थे लिहाजा उन्होंने फैसला त्याग दिया है। मतलब अब उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है।

आपको बता दें कि शरद पवार ने एक दिन पहले कहा था कि मैंने पार्टी के भविष्य के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख का पद छोड़ने का फैसला किया। मैंने एक नया नेतृत्व बनाने के लिए संबंधित निर्णय लिया था लेकिन मेरी इस घोषणा के बाद पार्टी के मेरे सभी साथियों में एक मजबूत भावना है। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अगले दो दिनों में अंतिम निर्णय लूंगा। मैं ध्यान रखूंगा कि आपकी भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यह बातें NCP प्रमुख शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। वहीं, कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार ने पीछे हटने का संकेत देते हुए कहा कि दो दिन बाद आपको फिर सीढ़‍ियों पर नहीं बैठना पड़ेगा और अध्यक्ष का पद संभालना पड़ेगा।

Exit mobile version