वैन स्टार्ट करते ही लगी आग, फिर हुआ धमाका-देवास की घ्टना
देवास। जिले के बागली में वैन स्टार्ट करते ही तेज धमाके की घटना सामने आई है। इसमें मालिक के बाल जल गए और वह झुलस गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर में लगी खिड़कियों के कांच फूट गए और पास रखा दोपहियां वाहन भी जल गया। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप भी है, अगर ये आग फैलती तो बड़ा हादसा हो जाता।
जानकारी के मुताबिक रामबाग इलाके में अपने घर के सामने रखी वैन मालिक राजेश विश्वकर्मा ने जैसे स्टार्ट की उसमें तेज धमाका हो गया। राजेश के बाल जल गए, इसके बाद वे तुरंत निकलकर बाहर की ओर भागे। धमाके से कार की परखच्चे उड़ गए और पास रखी गाड़ी भी जल गई।
लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 100 और बागली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजेश का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वैन में इतना तेज धमाका कैसे हुआ।

