Site icon Yashbharat.com

वैक्सीन सियासत: शिवराज बोले- मध्य प्रदेश के गरीबों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगेगी, फिर कहा- सभी के लिए फ्री होगी

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

Madyapradesh मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के समर्थन में हो रही सभा के दौरान प्रदेश के गरीबों को कोरोना का टीका मुफ्त लगाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इसमें पार्टी ने कोरोनावायरस की वैक्सीन बनने के बाद सभी को मुफ्त में टीका लगाने का वादा किया है। सीएम चौहान का यह कदम इसी से प्रेरित माना जा रहा है।

शिवराज ने कहा- कोरोना से सबसे पहले गरीबों को बचाना है

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान दोनों पार्टी के नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो रही है। शिवराज ने कहा- कोरोना की वैक्सीन बनकर आने दो, मध्य प्रदेश के हर गरीब को वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी। कोरोना से सबसे पहले गरीबों को बचाना है। बाकी के लिए भी इंतजाम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन, पहले गरीब है।

Exit mobile version