आशीष शुक्ला.. खबर विशेष corona vaccine news
जबलपुर, यशभारत। कोरोना महामारी के चलते नागरिकों को वेक्सीन corona vaccine का काफी इंतजार है । जैसी जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार वैक्सीन के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है। इन स्थितियों को देखते हुए केन्द्र और राज्य शासन इसी कवायद में लगा है कि किस तरह से आम नागरिकों तक वैक्सीन पहुंच सके।
इसी के तहत जबलपुर में भी 35 हजार लोगों को वैक्सीन corona vaccine लगाने की कार्य योजना बनाई गई है जिसके तहत तैयारियां भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 32 कोल्ड चेन फोकल प्वाइंट है जिसमें 11 शहरी क्षेत्र एवं 21 ग्रामीण क्षेत्र में है।
57 आइएलआर है जिनमें वैक्सीन रखी जाएंगी । 55 डीप फ्रीजर है जिसमें वैक्सीन कैरियर में कोल्ड चेन बनाये रखने के लिए आईस पैक जमाए जाते है। डिजिटल इंडिया के तहत केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई। ई-विन कोल्ड चेन मैनेजमेंट सिस्टम में सभी वैक्सीन के स्टाक और तापमान की निगरानी की जाती है। ये ईविन सिस्टम से जुड़े हैं किसी तकनीकी खराबी के कारण निश्चित से कम तापमान होने पर उसका अलर्ट अधिकारियों को आता है और वैक्सीन दूसरे प्वाइंट पर शिफ्ट की जाती है।
जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगाने में कुल 588 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा आगनवाड़ी में सत्र आयोजित कर कोविड टीकाकरण टीका किया जाएगा। एक दिन में टीकाकरण अधिकतम संख्या 588 होगी।
इन्हें एक दिन में 50-50 लोगों का टीकाकरण किया गया तो यह संख्या 29400 होती है। जानकारी के अनुसार जबलपुर की 27 लाख जनसंख्या का टीकाकरण करने में 3 माह का समय लगेगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सकों का टीकाकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने लगा है। कोरोना मरीजों के कम होते आंकड़े यह हकीकत बता रहे हैं।
दरअसल, सितंबर माह में कोरोना के संक्रमण ने रफ्तार बढ़ा दी थी, लेकिन अंतिम सप्ताह में एक्टिव केस की संख्या में 15 फीसद से ज्यादा कमी आई है। सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं। जितने नए मरीज सामने आ रहे हैं उससे ज्यादा को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।
अब सबकी निगाहें वैक्सीन में टिकी है शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन भी मुस्तैद है। जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा सेनटाजेशन का काम लगातार किया जा रहा है। लोगों को भीड़ से बचने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और माक्स पहनने की सलाह दी जा रही है क्योंकि फिलहाल माक्स ही वैक्सीन है।

