Site icon Yashbharat.com

12 पर 8 विकेट बस 2 विकेट जीत से दूर भारत

images 5 2

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप के मैच में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगने के तुरंत बाद दूसरा झटका भी लग गया है होप भी शमी का शिकार बन वापस लौट गए है। खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल पहले ही आउट हो गए फिलहाल 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज स्कोर 16 रन है उसे 269 का टारगेट भारत में दिया है।

अपडेट

वर्ल्ड कप के 34वें मैच में मैनचेस्टर में भारत ने वेस्टइंडीज को 269 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज के सुनील अंबरिस और शाई होप क्रीज पर हैं। क्रिस गेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शमी की गेंद पर केदार जाधव ने उनका कैच लिया। गेल अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 72 रन की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी 61 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश राहुल ने 48 और हार्दिक पंड्या ने 46 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 3, जेसन होल्डर और शेल्डन कॉटरेल ने 2-2 विकेट लिए।

Exit mobile version