jabalpurLatestमध्यप्रदेश

विश्नोई का तंज-“इस हाथ दे उस हाथ ले” का शानदार उदाहरण पेश हुआ कल मध्यप्रदेश में

जबलपुर। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन और अब विभागों के बंटवारे के ठीक एक दिन पहले भाजपा में आये विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति का चेयरमैन तथा निर्दलीय प्रदीप जायसवाल को खनिज निगम का अध्यक्ष के पद का तोहफा मिलना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को ही गले नहीं उतर रहा।

पूर्व मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने आज ट्वीट के जरिये फिर से अपनी पार्टी और सरकार को घेरा है। श्री विश्नोई लगातार सरकार के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए हैं।

2 विधायक को निगम मंडल में भारी भरकम पद मिलने पर इस बार उन्होंने पार्टी से पूछा है कि अब तो सरकार बनाने की भी मजबूरी नहीं थी तब इन महत्वपूर्ण पदों को दूसरों को देने की कौन से जरूरत आन पड़ी। श्री विश्नोई ने ट्विट में कहा कि

इस हाथ दे-उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, म.प्र. की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनाना थी और न गिराना।

फिर यह क्यों किया गया?
आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं?

जनता को बताए ना बताए भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम