जबलपुर, यशभारत। राज्य शासन के विशेष प्रयासों से महाराष्ट्र में फँसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को लेकर लगभग 1350 श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज शनिवार को सुबह करीब 11:40 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंची ।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रदेश के 16 जिलों के मजदूर सवार थे । स्टेशन पर मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई और विशेष बसों से उन्हें गृह जिलों के लिये रवाना किया गया ।
उन्हें भोजन और पानी के पैकेट भी बसों में ही उपलब्ध कराये गये । श्रमिक स्पेशल ट्रेन में औरंगाबाद के समीप हुई दुर्घटना में मारे गये शहडोल के ग्यारह और उमरिया के पांच व्यक्तियों के शव भी जबलपुर लाये गये थे ।
सभी 16 शवों को स्पेशल ट्रेन से उमरिया और शहडोल रवाना किया गया ।भागलपुर से जो ट्रेन जबलपुर आई थी उसमें दुर्घटना में मृत 16 लोगों के शव भी आए थे। मृतकों में 11 शहडोल के और 5 उमरिया के हैं।
इन शवों को स्पेशल ट्रेन से शहडोल, उमरिया के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि मण्डला के दो घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद उन्हें भी मण्डला भेज दिया जायेगा।
मृतकों के नाम
जिला शहडोल
ग्राम अन्तौली बृजेश सिंह
ग्राम अन्तौली रजबहोर सिंह
ग्राम अन्तौली धर्मेन्द्र सिंह
ग्राम अन्तौली दीपक सिंह
ग्राम अन्तौली धन सिंह
ग्राम अन्तौली बुधराज उर्फ बृजेश सिंह
ग्राम अन्तौली शिवदयाल सिंह
ग्राम अन्तौली निरवेश सिंह
ग्राम अन्तौली रावेन्द्र सिंह
ग्राम बैरिहा संतोष नापित
मृतकों के नाम
जिला उमरिया
मुनिम सिंह गौंड उम्र 28 पिता स्व. शिवरतन गौंड ग्राम नेउसा थाना पाली
प्रदीप सिंह गोड पिता जोधी सिंह उम्र 20 वर्ष जमड़ी थाना पाली
नेमशाह गोड पिता चमरू सिंह गोड 28 वर्ष ग्राम नेउसा थाना पाली
अजीत सिंह गोड पिता जीवन सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम नेउसा थाना पाली
मृगेन्द्र सिंह गोड पिता चैन सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम ममान थाना पाली

