विशाल आभार यात्रा के साथ मुड़वारा से नव निर्वाचित विधायक संदीप जायसवाल ने जताया मतदाताओं का आभार, देखें फोटो

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का आभार व्यक्त करने कटनी मुड़वारा विधानसभा से विजयी प्रत्याशी संदीप जायसवाल का विजयी जुलूस आभार यात्रा के रूप में निकला।

चुनाव कार्यालय से आभार यात्रा की भव्य शुरुआत संदीप जायसवाल ने वरिष्ठों के आशीर्वाद से की। जगह जगह आभार यात्रा का स्वागत किया गया।

नव निर्वाचित विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कटनी मुड़वारा विधानसभा के समस्त देवतुल्य मतदाताओं ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार अपना आशीर्वाद प्रदान कर भारी बहुमत से विजयी बनाया है। जनता जनार्दन, मतदाताओं का कोटिशः नमन करते भाजपा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जन जन का आभार व्यक्त करने आभार यात्रा के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधानसभा प्रभारी रामरतन पायल ने बताया कि आभार यात्रा गर्ग चौराहा, से मुख्य मार्गों से होती हुई गंतव्य की ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ निकली।
घंटाघर से चांडक चौक की रोड पर विधायक बिना चप्पल जूते पहने नंगे पैर चले दरअसल यह वही मार्ग है जिसके निर्माण को लेकर विवाद है। विधायक के इस रुख को लेकर तरह तरह की चर्चा हैं। लंबे से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। हालांकि उनके समर्थकों ने इसे जालपा मढ़िया में दर्शन करने के लिए कारण बताया।

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला चुनाव संयोजक चमनलाल आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, विधानसभा प्रभारी रामरतन पायल, विधानसभा संयोजक सुनील उपाध्याय, चुनाव संचालक रमेश शुक्ला, सह संचालक चेतन हिंदुजा, कार्यालय प्रभारी डीडी बैनर्जी, सह प्रभारी कामेंद्र सिंह ठाकुर, जनसम्पर्क प्रभारी रवि खरे, सह प्रभारी अजय शर्मा, मंडल अध्यक्षगण मनीष दुबे, संदीप दुबे, वागीश आनंद, अभिषेक ताम्रकार सहित वरिष्ठ जनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।








