Site icon Yashbharat.com

विराट कोहली से छिनेगी टीम इंडिया की कप्तानी, इस दमदार खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी!

15 07 2019 virat kohli out sad pic 19401036 13194282 m

नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI कुछ बड़े फैसले लेने को मजबूर है। बीसीसीआइ के इन बड़े फैसलों में कप्तानी का जिम्मा भी शामिल है, जिससे विराट कोहली को हाथ धोना पड़ सकता है।

खबर है कि बीसीसीआइ विराट कोहली से वनडे और टी20 यानी व्हाइट बॉल की कैप्टनसी छीन सकती है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली कप्तान बने रहेंगे। विराट कोहली से कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 टीम की अगुवाई करने का मौका मिल सकता है। इससे पहले भी स्पलिट कैप्टनसी भारतीय टीम का हिस्सा रही है।

जब अनिल कुंबले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान थे तो एमएस धौनी व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान हुआ करते थे। वहीं, जब एमएस धौनी ने टेस्ट टीम से संन्यास लिया तो विराट कोहली को टेस्ट की कमान सौंपी गई जबकि धौनी वनडे और टी20 में कप्तानी करते रहे। ऐसे में बीसीसीआइ विराट कोहली को सिर्फ टेस्ट का कप्तान बनाए रख सकती है।

बीसीसीआइ ये बदलाव इसलिए भी कर सकती है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप और 2023 में भारत में ही वनडे विश्व कप खेला जाएगा। इसके लिए टीम को अभी से तैयारी करने होगी। इसी बात को लेकर बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा है, “रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट की कप्तानी सौंपने का ये सही समय है। अभी से तैयारी करके रोहित अगले वर्ल्ड कप में अच्छा कर सकते हैं। रोहित इस कार्य के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।”

बता दें कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब दिलाया है। इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले साल एशिया कप भी अपने नाम किया। रोहित शर्मा कई मौकों पर टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम को सफलता हाथ लगी है। वहीं, विराट कोहली के नाम टेस्ट टीम को नंबर वन बनाने के अलावा कोई खास उपलब्धि नहीं हैं।

Exit mobile version