Site icon Yashbharat.com

विराट कोहली ने शेयर किया भावनात्मक वीडियो, कहा “ये वीडियो देखना गर्व की बात

virat Kohli

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए कप्तान कोहली ने फैंस को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

 कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें स्टेडियम में बैठे फैंस मैच से पहले भारत का राष्ट्र गान गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं, जो स्टेडियम में अलग ही माहौल ही पैदा कर रहा है। फैंस के इसी जोश और जज्बे को कोहली ने सलाम किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने लिखा है कि, “ये वीडियो देखना वाकई गर्व की बात है। टीम को सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपका प्यार हमें हमेशा से ही अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।”

मंगलवार को भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे हेडिंग्ले खेला जाएगा। भारत ने सीरीज का पहला मैच आठ विकेट से जीता था। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 86 रनों से मात दी थी। ऐसे में आखिरी मैच में ही सीरीज का फैसला होगा।

इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई तीन मैचों की T-20 सीरीज का फैसला भी आखिरी मैच से ही हुआ था। अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे जीत लेता है तो दो देशों के बीच हुई दसवीं सीरीज जीत होगी।
Exit mobile version