Site icon Yashbharat.com

विराट कोहली ने जड़ा 34वां शतक, बड़े स्कोर की ओर भारत

2018 2image 11 10 37782630011454 ll

केपटाउन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की स्थिति मजबूत बनती दिख रही है। कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 34वां शतक जड़ा। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए 119 गेदों आैर 7 चाैकों का सहारा लिया। उनका साथ महेंद्र सिंह धोनी दे रहे हैं। रोहित शर्मा(0) के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली आैर ओपनर शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की। धवन 63 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका अजिंक्या रहाणे(11) के रूप में लगा। सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी विराट सेना की नजर पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी। एक बार फिर टीम इंडिया वहां है जहां से इस दौरे की शुरुआत हुई। लेकिन तब केपटाउन के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी और अब टीम की नजरें यहां 3-0 की अजेय बढ़त पर लगी हुई हैं।

Exit mobile version