Latest

विराट-अनुष्‍का ने PM मोदी से की मुलाकात, रिसेप्शन के लिए किया आमंत्रित

पीएम से मिलते विराट अनुष्कानई दिल्‍ली। हाल ही में शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

कोहली और अनुष्का की शादी का 21 दिसंबर गुरुवार को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर विराट के भाई भी साथ थे।
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के एक हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इन्होंने चुनिंदा रिश्तेदारों और कुछ मित्रों की उपस्थिति में शादी की।
इसके बाद ये दोनों हनीमून के लिए फिनलैंड गए थे। वहां से विराट और अनुष्का मंगलवार को नई दिल्ली लौटे।

भारतीय टीम के खिलाड़ी नई दिल्ली के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं।

इनका एक ग्रैंड रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी। इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होना है।

Leave a Reply

Back to top button