Site icon Yashbharat.com

“विधिक विमर्श” जयपुर में बोले विवेक तन्खा-कांग्रेस लाएगी अधिवक्ता और प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट

IMG 20180716 005039

जयपुर। विधिक विमर्श-2018 बिरला आङिटोरियम जयपुर में अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें संविधान व लोकतंत्र बचाओ पर चर्चा एवं विचार विमर्श में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सहित राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद थे।

अधिवक्ता एवं मीडिया कर्मियों के लिए इस कार्यक्रम में कई घोषणाएं की गईं। कांग्रेस के विधि विभाग के प्रमुख राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट कर बताया कि सम्मेलन में कांग्रेस ने संकल्प लिया कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाएगा। इसी तरह पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू करने कांग्रेस प्रतिबध्द है। सभी जिलों में वकीलों के लिए अधिवक्ता कालोनी का निर्माण किया जाएगा। न्यायालय में संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। साथ ही महिला और बाल अपराध के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित न्याय की प्रक्रिया के तहत दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए भी कांग्रेस अपने चुंनाव घोसणा पत्र में  मसौदा शामिल करेगी। श्री तन्खा ने कहा कि कांग्रेस का घोसणा पत्र अधिवक्ताओं तथा मीडिया के हितों की रक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है,  ताकि देश मे इस पेशे से जुड़े लोग निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें। विधिक विमर्श 2018 में बड़ी संख्या में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आये अधिवक्ता, गणमान्य जन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version