राष्ट्रीय

विधायक के निवास पर नौकरानी से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

भोपाल : 74 बंगला में रहने वाले भाजपा के एक विधायक के घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर शुक्रवार रात टीटी नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय विवाहित युवती अपने परिवार के साथ भाजपा विधायक के बंगले में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। शुक्रवार को उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि बंगले पर काम करने वाले मोहन और मलखान नाम के युवकों ने अलग-अलग समय पर डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर इस मामले के एक आरोपित मलखान ने पिछले दिनों टीटी नगर थाना में महिला के पति के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button