Site icon Yashbharat.com

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेंट्रल स्क्रूटनी सेंटर व आइइपीएफए के मोबाइल ऐप को किया लांच, जानें क्या होगा फायदा

nirmla seetaraman

nirmla seetaraman

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की दो टेक-इनेबल्ड पहलों- सेंट्रल स्क्रूटनी सेंटर (सीएससी) और इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (आईईपीएफए) के मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। उन्होंने वर्चुअल रूप से ऐप को लॉन्च किया। सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक ये दोनों पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल रूप से सशक्त भारत’ के सपने को साकार करने में मददगार साबित होंगी। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव राजेश वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस वर्चुअल लॉन्च समारोह में हिस्सा लिया।

Exit mobile version