Site icon Yashbharat.com

30 साल छोटी गर्लफ्रैंड के साथ शादी कर रहे हैं विजय माल्या! देखें तश्वीर

मुंबई: किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या 62 की उम्र में गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

बताया जा रहा है कि पिंकी लालवानी पेशे से एयर होस्टेस रही हैं। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ीं। यह कंपनी 2012 में बंद हो गई। पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

हफ्ते भर पहले इन्होंने अपनी तीसरी एनिवर्सरी मनाई। दोनों को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ देखा गया जिसके बाद इनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुई।

दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है लेकिन फिर भी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक पिंकी विजय माल्या के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहती हैं, जो लंदन से कुछ ही घंटे की दूरी पर है।

बता दें कि विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से साल 1986 में हुई थी। दोनों के बेटे सिद्धार्थ माल्या का जन्म 1987 में हुआ।

पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां हैं लीना और तान्या है। कानूनी तौर पर रेखा और विजय का अब तक तलाक नहीं हुआ है, इसी बीच खबरें गर्म है कि विजय अपनी गर्लफ्रैंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।

 

Exit mobile version